Site icon जनस्वराज हिंदी

हत्या का आरोप छः माह बाद कब्र खोद निकाली गई लाश

IMG 20241006 WA0078

 

 

शादियाबाद/गाजीपुर:- भुडकुड़ा थाना क्षेत्र के झोटना निवासी रसीदुननिशा ने 11 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री रूबीना की शादी इस्तयाक अहमद निवासी मोहब्बतपुर थाना शादियाबाद में रीति रिवाज से की थी। छः माह पूर्व रूबीना की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल वालों ने आनन – फानन में शव को गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया। और मौत की सही रूप से कोई जानकारी नहीं दिया। मृतका की मां ने बताया की आए दिन मेरी बेटी के साथ मारपीट ,गाली – गलौज और दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। और मेरी बेटी की हत्या कर दी ।जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से की मेरी बेटी का शव कब्रिस्तान से निकलकर जांच किया जाए ।और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए जिला अधिकारी गाजीपुर प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए। रविवार को दोपहर में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) जखनिया सालिक राम, सैदपुर सीओ अनिल कुमार समेत थाना प्रभारी श्याम जी यादव पुलिस बल की मौजूदगी में मोहब्बतपुर में कब्रिस्तान पहुंचकर महिला के शव को बाहर निकलवाया पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।।

Exit mobile version