Site icon जनस्वराज हिंदी

स्व0 चंद्रशेखर जी स्मारक महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

IMG 20250815 WA0057

 

 

 

 

 

…एनसीसी कैडेट्स समेत छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति….

 

सेवराई। तहसील स्थित स्व चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ नवल और आर्मी एनसीसी कैडेट्स ने भी उत्साह से भाग लिया।

 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और भाषण दिए।

 

महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविन्द कुमार दुबे ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version