सेवराई। तहसील क्षेत्र के बरेजी गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता 
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. अर्जुन सिंह कुशवाहा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। यह कार्य उनके पुत्र मुन्ना कुशवाहा उर्फ नंदलाल कुशवाहा द्वारा किया गया। इसके पश्चात गांव व आसपास के क्षेत्रों से आए जरूरतमंदों को एक-एक कर कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता चंदन कुशवाहा ने बताया कि वे हर वर्ष अपने दादा की पुण्यतिथि पर इस तरह का सेवा कार्य करते आ रहे हैं और आगे भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण गरीब व असहाय लोग सबसे अधिक प्रभावित होते हैं, ऐसे में कंबल वितरण कर उन्हें कुछ राहत देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जनता का सहयोग और अवसर मिलता रहा तो भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करते रहेंगे।
कार्यक्रम में सनोज कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, धनंजय सिंह, अरुण कुशवाहा सहित अनेक ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

