Site icon जनस्वराज हिंदी

स्वर्गीय मुलायम सिंह के स्मृति में कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,450 बच्चों ने लिया हिस्सा

IMG 20240824 WA0005

गाजीपुर! मोहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम मुर्की खुर्द में स्थित शम्स मॉडल स्कूल के परागण में अली अहमद एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्वर्गीय मुलायम सिंह के स्मृति में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

इसमें नन्हे मुन्ने करीब 450 बच्चों ने हिस्सा लिया और अपने कल का प्रदर्शन किया l
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोहम्मदाबाद रेवेन्यू बार के सचिव हरिनाथ गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के स्मृति में कला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के अंदर की क्षमता को निकालने की जो कोशिश की गई है। यह काफी सराहनीय है l
स्वर्गीय मुलायम सिंह ने भारतीय इतिहास में जिस तरह से पिछड़े समाज ,दलित समाज , सैनिक समाज एवं अल्पसंख्यक समाज के लिए जो सम्मान दिया है उसे भूलाया नहीं जा सकता है । इस अवसर पर ललिता यादव , संध्या खरवार , विनोद कुमार, शुभम यादव, पूनम यादव , संजू पासवान, रिंकू यादव , अदनान रजा, महिमा प्रजापति , आयशा सिद्दीकी , सुषमा यादव, मनीष कुमार, निकहत परवीन (द्वितीय) प्रियांशु यादव निखत परवीन (प्रथम )मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
असिस्टेंट डायरेक्टर सारा जावेद एवं प्रिंसिपल नाजिम रजा ने सभी लोगों का धन्यवाद के साथ ही साथ इस कला प्रतियोगिता आयोजन करने के उद्देश्य को बताया ।

Exit mobile version