Site icon जनस्वराज हिंदी

स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

IMG 20260420 WA0036

सेवराई। तहसील क्षेत्र के ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे-124 सी पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।
घटना गहमर कोतवाली क्षेत्र के फकीरपुर के पास की है। मोहम्मदाबाद निवासी एहमजाद रहमतुल्लाह (41) पुत्र नेमतुल्लाह और इम्तियाज (40) पुत्र राजा किसी काम से गहमर आए थे। वे भदौरा की ओर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में छटपटाने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया, “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।”
स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से हाईवे पर गश्त बढ़ाने तथा स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।
पुलिस ने अपराध संख्या दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Exit mobile version