Site icon जनस्वराज हिंदी

सेवराई में 20 सितंबर से शुरू होगा रामलीला मंचन, बैठक में लिया गया निर्णय

 

सेवराई । स्थानीय तहसील क्षेत्र के अति प्राचीनतम और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सेवराई गढ़ी ग्राम रामलीला समिति सेवराई की वार्षिक बैठक अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शनिवार की रात्रि रामलीला मैदान में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष की रामलीला का शुभारंभ 20 सितंबर से रात्रि 8 बजे किया जाएगा।


बैठक की शुरुआत संस्था के सचिव सुमन्त सिंह सकरवार द्वारा पिछली बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनाने से हुई। इसके उपरांत उपस्थित सभी सदस्यों ने रामलीला आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सामूहिक सहयोग देने का संकल्प लिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि रामलीला के सभी प्रमुख पात्रों का चयन शीघ्र किया जाएगा ताकि पूर्वाभ्यास समय से आरंभ हो सके।

बैठक में समिति के वरिष्ठ सदस्य हरिनारायण सिंह, श्रीराम सिंह, रामअवधेश शर्मा, अरविंद सिंह, प्रदीप सिंह, रामप्रताप सिंह, अश्विनी सिंह, सत्यजीत सिंह, चन्द्रमणि सिंह, राहुल सिंह,अरुण सिंह, लालू यादव,प्रिंस लाल, बाबूलाल कुशवाहा, उपेन्द्र अजनवी, बबलू लाल, रंजन माली, उमेश सिंह, टीपू सिंह, राजू सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता संजय सिंह ने किया ।

Exit mobile version