Site icon जनस्वराज हिंदी

सेवराई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

IMG 20260126 WA0011

सेवराई (गाजीपुर)। जनपद के सेवराई तहसील क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में उत्साह, उमंग और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संविधान और देश की एकता-अखंडता के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई।

तहसील प्रांगण में उपजिलाधिकारी संजय यादव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिवक्ताओं एवं तहसील कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।

भदौरा ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी के.के. सिंह ने कर्मचारियों की उपस्थिति में झंडा फहराया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

तहसील क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। क्रीसेंट कॉन्वेंट स्कूल, द ऑक्सफोर्ड ऑफ इंग्लिश पब्लिक स्कूल, जनहित बालिका विद्यालय, प्रखर प्रज्ञा कॉन्वेंट स्कूल, संत श्री राम शर्मा आचार्य कॉन्वेंट स्कूल, स्व. जगमानी इंटर कॉलेज देवकली, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल घोसवल एवं भदौरा बस स्टैंड स्थित आरल इंग्लिश स्कूल में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

आरल इंग्लिश स्कूल में प्रिंसिपल डॉ. पंकज कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य अब्दुल कलाम खान ने विद्यार्थियों को मिठाई वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

पशु चिकित्सालय भदौरा में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मंत्रराज यादव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि औरंगज़ेब खान, एडीओ पंचायत सुरेश प्रसाद,मिनहाज खान,इरफान खान,सज्जाद खान,संजय कुशवाहा, सुभाष चंद्र गुप्ता (फार्मासिस्ट), तेज नारायण सिंह, जाकिर हुसैन अंसारी, सौरभ कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, सूरज प्रताप कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version