Site icon जनस्वराज हिंदी

सेवराई में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की सराहनीय पहल परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को वितरित की गई पाठ्य सामग्री

IMG 20260127 WA0013

सेवराई। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल सेवराई के तत्वावधान में सोमवार को एक नेक पहल की शुरुआत करते हुए तहसील क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के बीच कॉपी-पेन सहित पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ों बच्चों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व फेडरेशन के उपाध्यक्ष शेखर मिश्रा, सोनू वर्मा एवं बलवंत कुशवाहा ने किया। व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना सामाजिक जिम्मेदारी का अहम हिस्सा है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

इस सराहनीय पहल को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा और लोगों ने व्यापार मंडल के इस प्रयास की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम में इबरार खान, राहुल कश्यप, सोएब अंसारी, सोनी सिंह, अजय जायसवाल, सचिन जायसवाल, उमा श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version