Site icon जनस्वराज हिंदी

सेवराई में पशु तस्कर गिरफ्तार, एक बछड़ा बरामद साथी फरार, गौहत्या निवारण कानून के तहत मुकदमा दर्ज

IMG 20260405 WA0149

सेवराई। ग़हमर थाना क्षेत्र के सेवराई चौकी पुलिस ने गहमर थाना क्षेत्र में सख्त कार्रवाई करते हुए एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक बछड़ा भी बरामद किया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर गहमर कोतवाली पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को विश्वसनीय सूचना मिली कि कुछ तस्कर गोकशी के लिए गोवंश ले जा रहे हैं। सूचना पर तुरंत सक्रिय हुई सेवराई चौकी पुलिस टीम ने सेवराई पावर हाउस वन पोखरा के पास घेराबंदी कर इरफान उर्फ सद्दाम पुत्र इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसिया उत्तर मुहल्ला का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बछड़ा बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी का साथी गोलू पुत्र गुड्डू खान (निवासी उसी मुहल्ले) मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 046/2026 दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर गौ हत्या निवारण अधिनियम की धारा 3, 5A तथा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी में उप निरीक्षक विपिन कुमार सिंह, कांस्टेबल रामू कुशवाहा और कांस्टेबल सतीश कुमार की टीम शामिल रही।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि गोकशी और गोवंश तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version