Site icon जनस्वराज हिंदी

सेवराई में जरूरतमंदों को मिला ठंड से राहत का सहारा, तहसीलदार ने बांटे सरकारी कंबल

IMG 20251231 WA0121

 

सेवराई (गाजीपुर)। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप के बीच प्रशासन द्वारा राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में सेवराई तहसील परिसर में तहसीलदार के नेतृत्व में सैकड़ों असहाय, निर्धन व जरूरतमंद लोगों के बीच सरकारी कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलकता नजर आया।

तहसीलदार ने कहा कि शासन के निर्देश पर ठंड से प्रभावित जरूरतमंदों को समय पर राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण असहाय न रहे। उन्होंने राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान लेखपाल पीयूष सिंह सहित अन्य राजस्व कर्मी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बताया।

Exit mobile version