Site icon जनस्वराज हिंदी

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद, ड्रोन उड़ाकर सुरक्षा का लिया जायजा

IMG 20241206 WA0009

 

 

सेवराई। संभल में हुई घटना को लेकर गाजीपुर जनपद के गहमर कोतवाली पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। वहीं, भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में और मस्जिदों के समीप ड्रोन उड़ाकर सुरक्षा का जायजा लिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने पैदल गश्त करते हुए लोगों से एकता का भाव बनाए रखने की अपील की।

गहमर कोतवाल राम सजन नागर के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस फोर्स क्षेत्र की सड़कों पर निकला। यहां मुस्लिम बाहुल्य इलाको सहित विभिन्न क्षेत्रों, गली, मोहल्लों में भी पुलिस ने पैदल मार्च किया। इस दौरान विभिन्न मस्जिदों के बाहर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से संकरे और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में नजर रखी। छतों पर ईंट, पत्थर खोजे गए।

वहीं, गहमर कोतवाल राम सजन नागर ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहाकि क्षेत्र की शांति व्यवस्था में अपना योगदान बनाकर रखें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम, व्हाट्सएप ग्रुपों पर नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर कुछ गलत टिप्पणी करता पाया जाएगा तो उसके सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस द्वारा पैदल मार्च किया गया। पुलिस ने लोगों को जागरूक किया चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वाले लोगो के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version