Site icon जनस्वराज हिंदी

सीआरपीएफ जवान ने भारतीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम को दिलाया रजत पदक

IMG 20250430 WA0046

सेवराई। तहसील क्षेत्र के सरैला गांव निवासी सीआरपीएफ जवान वसीउल्लाह खान ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के बलबूते टीम को रजत पदक दिलाया है। जिससे साथ के अन्य खिलाड़ियों और गांव वासियो ने हर्ष का माहौल है।
एक तरफ पूरे देश मे जहाँ आईपीएल की धूम मची हुई है वही भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी में भी खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। जिससे जनपद के नाम रौशन हुआ है। अखिल भारतीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता 2024- 25 सीआरपीएफ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर के कलिंगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए प्रतियोगिता में दिलदारनगर के सरैला गांव के वसिउल्ला खान पुत्र जुबैर खान ने सीआरपीएफ टीम के खिलाड़ी के रूप शामिल रहे। इनके क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में 1- 1 गोल के बादोलत सीआरपीएफ टीम फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में वसीउल्लाह ने 1 गोल किया। पंजाब पुलिस से मुकाबला 2- 1 से हारकर रजत पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता भारत की विभिन्न पुलिस टीमों के बीच खेली गई, जिसमें सीआरपीएफ की टीम ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वसीउल्लाह ने अपने खेल से सीआरपीएफ और गाज़ीपुर का नाम रोशन किया है। वह 2017 से सीआरपीएफ में सेवा दे रहे हैं तथा उनहोने सीआरपीएफ के लिए बहुत से टूर्नामेंट जीते है। वसीउल्लाह के इस जीत के लिए गांव के प्रधान और गांव के लोगो ने उनके लिए खुशी जताई है।

Exit mobile version