Site icon जनस्वराज हिंदी

सावन से पहले नरवा गंगा घाट का निरीक्षण, बीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

IMG 20260728 WA0024

 

 

सेवराई (गाजीपुर)। आगामी सावन पर्व के मद्देनज़र भदौरा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी अमित कुमार शाह ने सोमवार को गहमर स्थित नरवा गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन किया।

बीडीओ ने संबंधित ग्राम सचिव को निर्देशित किया कि सावन माह में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए घाट परिसर की नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, मार्गों की स्वच्छता एवं आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि सावन पर्व शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

Exit mobile version