Site icon जनस्वराज हिंदी

साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के खाते में वापस कराई राशि

IMG 20260213 WA0007

 

अजित कुमार सिंह 

नगसर।स्थानीय क्षेत्र में साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया, जिसमें ग्राम सरहुला निवासी अरविंद कुमार को ठगों ने फ्रॉड कॉल कर धोखा दिया। ठगों ने आंगनबाड़ी योजना के तहत बहन की डिलीवरी से संबंधित पैसे देने के नाम पर एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करने पर पीड़ित के खाते से कुल 16,300 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।
पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत पर साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को कोर्ट आदेश के माध्यम से 15,948 रुपये की राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई।
इस कार्रवाई में साइबर हेल्प डेस्क टीम के उप निरीक्षक लालता प्रसाद यादव, कांस्टेबल चंद्रदेव तथा महिला कांस्टेबल सरिता की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, मैसेज या लिंक पर विश्वास न करें और साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 नंबर या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Exit mobile version