Site icon जनस्वराज हिंदी

सवारियों से भरा टोटो का साकर टूटा,सड़क किनारे गड्ढे में पलटी,सवारियों में चीख पुकार मची

IMG 20251208 WA0029

 

अजित कुमार सिंह

नगसर । स्थानीय थाना क्षेत्र के अंवती के समीप‌ बीते देर रात्रि को एक बडा सड़क हादसा हो गया,जिसमें टोयटो का साकर अचानक तेज आवाज के साथ टूट गया,जिसके कारण सवारियों से भरा टोयटो अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे पलट गया।
इसके चलते मौके पर अफरातफरी मच गई,हुए इस भीषण हादसे में‌ सवार दब गये,उनके चीखपुकार की आवाज सुनकर अगल बगल के ग्रामीण मौके पर दौड़ पडे,और टोयटो के नीचे दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला,और 108 एम्बुलेंस से सभी 3 लोगों को रेवतीपुर सीएचसी भेंजा गया,टोयटो पलटने से हुए इस हादसे में जो गंम्भीर रूप से जख्मी है,उनमें
पूनम देवी 45,सुनरी देवी 55,चिरई देवी 50 सभी सुहवल थाना क्षेत्र के पटखौलिया गाँव के रहने वाले है,घायलों की सूचना,उनके परिजनों को ग्रामीणों ने दी,तो उनमें कोहराम मच गया,परिजन आननफानन में वाहन से घटना स्थल वहाँ से फिर अस्पताल पहुंचे ।हादसे के चलते गाँव में चीखपुकार मच गई,लोगों ने बताया कि उक्त सभी महिलाएँ रविवार की सुबह क्षेत्र के जमानियां क्षेत्र के लहुआर में मजदूरी करने गई थी।लेट होने पर सभी एक रिजर्व टोयटो से देर रात्रि को अपने घर वापस आ रही थी,कि इसी दौरान वाहन का साकर तेज आवाज के साथ टूट गुया,सवार कुछ समझ पाते इसके पहले ही टोयटो पलट गया।

Exit mobile version