Site icon जनस्वराज हिंदी

सर्प दंश से अधेड़ की मौत,शव को लिया कब्जे में

IMG 20241022 WA0068

 

नगसर। नगसर हाल्ट थाना के नगसर नेवाजू राय गाँव में मंगलवार को वंशनारायन यादव उम्र करीब 47 वर्ष का किसी जहरीले जंतु के डंसने से मौत हो गई,घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया।जबकि इस घटना के बाद से ही गाँव में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है,मृतक की पत्नी कमलेश यादव सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है,जिन्हें सांत्वना देने के लिए गाँव के अगल बगल के महिला,पुरूष के साथ ही नाते रिस्तेदार भी पहुंच रहे है।वहीं अधेड की मौत के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी,जिसके बाद पुलिस मौके पहुंच परिजनों से पूछताछ के उपरांत पंचनामा कर मृत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय गाजीपुर भेंज दिया।मृतक के भतीजे शैलेंद्र यादव ने बताया कि उसके मृतक चाचा वंशनारायन दो भाई थे जिनमें वह छोटे थे,बताया कि वह आज खेत पर घूमने गये थे,जहां उन्हें खेत में काम करने के दौरान किसी जहरीले जंतु ने उनके बाएं हाथ में काट लिया,जिसके बाद उन्हें सूचना पर वाहन से रेवतीपुर सीएचसी ले जाया जा रहा था कि उन्होंने बीच रास्ते में ही दम तोड दिया।
भतीजे ने बताया कि उनका एकमात्र पुत्र नितेश है जो बाहर रहकर काम करता है,उसे भी उसके पिता के मौत की सूचना दे दी गई है,जिसके आज देर रात तक घर पहुंचने की उम्मीद है।बताया कि उसके चाचा घर पर ही रहकर खेती बारी का काम कर परिवार का जीविकोपार्जन चलाते थे।भतीजे ने बताया कि चाचा के मौत की सूचना पुलिस को दे दी ग ई है,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी है।नगसर हाल्ट थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रामशरण कुश्वाहा ने बताया कि मृतक अधेड के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है,मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है,पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा ।

Exit mobile version