Site icon जनस्वराज हिंदी

सरहुला गांव में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया

IMG 20251110 WA0017

अजित कुमार सिंह

नगसर । नगसर हाल्ट थाना पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र के सरहुला गांव के अम्बेडकर पार्क में मिशन शक्ति  फेज 5.0 अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया,इसमें सुरक्षा को लेकर विभिन्न तरह के हेल्पलाइन नंम्बरो सहित आत्म सुरक्षा हेतु जानकारी दी।इस दौरान दोनों थाना पुलिस ने हेल्पलाइन 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस, आपातकालीन सेवा 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा से संबंधित 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं ओटीपी, मीडिया लिंक, एस एम एस लिंक, वेबसाइट लिंक,प्राइवेसी,नए कानून जीरो एफ आई आर, बी एन एस,बी एन एस एस के साथ ही थाने के सीयूजी आदि नंम्बरो की जानकारी दी।इसके अतिरिक्त महिला सशक्तीकरण,महिला सुरक्षा केंद्र,महिला हेल्प डेस्क,पिंक बूथ,यूपी कॉप एप के बारे में भी विस्तारपूर्वक विशेष जानकारी देकर जागरूक किया।इस दौरान मिशन शक्ति टीम नगसर हाल्ट थाना के उपनिरीक्षक निरंकार प्रसाद ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण की योजनाओं और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक उप जानकारी देना था।ताकि लोग अपने अधिकारों एव एवं इसके महत्व को समझ सके।
कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना,उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। मिशन की सफलता की ओर बल देते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है। कहा कि सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों का संकट की स्थिति में वे तत्काल उपयोग जर सहायता प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल हारुल,कांस्टेबल प्रमोद,महिला आरक्षी सुलोचना,कांस्टेबल चन्द्रदेव (साईबर टीम) सहित अन्य पुलिस कर्मी,अधिकारी सहित गणमान्य मौजूद रहे।

Exit mobile version