Site icon जनस्वराज हिंदी

सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों पर गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Oplus

oplus_131072

सेवराई। तहसील क्षेत्र के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में आज गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने तिरंगे झंडा लेकर उत्साह से लबरेज दिखे।

तहसील प्रांगण में नवागत एसडीएम लोकेश कुमार के द्वारा झंडा फहराया गया। जहां मौजूद अधिवक्ताओं एवं तहसील के अन्य कर्मचारियों के द्वारा झंडा को सलामी दी गई। भदौरा ब्लाक मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस पर खंड विकास अधिकारी त्रिवेणी राम के द्वारा अन्य ब्लाक कर्मचारियों एवं सचिव की मौजूदगी में झंडा फहराया गया। गोड़सरा गांव स्थित फतेह जूनियर हाई स्कूल पर मुख्य अतिथि गुलाम मजहर खान के द्वारा झंडा फहराया गया। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संविधान के द्वारा ही हमें यह अधिकार मिला है कि हमको आजाद भारत में जीने का अधिकार दिया है। आज देश का हर एक नागरिक संविधान के अधिकार के तौर पर गणतंत्र दिवस को मना रहा है। उन्होंने अपने वक्तव्य में स्कूल के हाई स्कूल के मान्यता के लिए आश्वासन दिया है। विद्यालय के मैनेजर मेराज अहमद खान ने कहा कि समाज के हर एक वर्ग के बच्चे को शिक्षा के अधिकार के तहत शिक्षा देना ही हमारा कर्तव्य है।

oplus_131074

उसे गांव के इस माहौल में भी कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर शिक्षित करना ही हमारा उद्देश्य है। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए लोगों का मन मोह लिया। क्रीसेंट कन्वेंट स्कूल दिलदारनगर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद स्कूल के ही छात्र रहे सैफ अली खान ने झंडा फहराया। सैफ अली खान कॉन्वेंट स्कूल से प्राथमिक पढ़ाई पूरी कर नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रैजुएट्स एग्जामिनेशन में प्रशंसनीय कामयाबी हासिल की है। गौरतलब हो कि एफएमजीई परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के मार्गदर्शन में आयोजित की जाती है। विद्यालय के अन्य बच्चों के द्वारा भी कई विभिन्न पदों पर सुशोभित हुए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अब्दुल कलाम खान ने सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी। आरल इंग्लिश स्कूल में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। प्रिंसिपल डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया।

इस मौके पर कलाम खान प्रिंसिपल, हसनैन खान, औरंगजेब खान, रीता श्रीवास्तव, अंजिता सिंह, फैयाज खान, दरखक्षा खानम, भगवान यादव, नायब सदर फिरोज खान, तारीख खान, शमशाद खान, इबरार खान, एजाज खान, अहमद खान, प्रधानाध्यापक सैयद तनवीर, फ़खरेआलम, नर्गिस, जमील खान, कमाल खान, सुऐब खान आदि रहे। स्कूल के अध्यक्ष हाजी जमशेद खान ने आए हुए मुख्य अतिथि और गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version