सेवराई। भदौरा ब्लॉक के पथरा गांव में इन दीनों सफाई कर्मियों की मनमानी के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा
गांव में साफ सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए शासन के द्वारा सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है। शासन स्तर से इनको मानदेय के रूप में मोटी रकम भी दी जाती है। बावजूद इसके इनके द्वारा कोई कार्य नहीं किया जाता। भदौरा विकासखंड के पथरा गांव में साफ सफाई के अभाव में कई जगह कूड़े का देर लग गया है। जिससे जहां लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है वही आवागमन के लिए भी परेशानियों का सबब बन गया है।
एडवोकेट दयाशंकर सिंह ने बताया कि वैसे तो गांव में तीन सफाई कर्मियों की तैनाती है लेकिन यह सफाई कर्मी केवल कागजों में ही काम करते हैं। प्रधान के द्वारा इन पर कोई कार्रवाई न किए जाने से या केवल औपचारिक खाना पूर्ति कर सरकारी धन डकार रहे हैं। उन्होंने संबंधित उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
इस सम्बंध में खण्ड विकास अधिकारी त्रिवेणी राम ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
