Site icon जनस्वराज हिंदी

सफाई अभियान चलाकर ग्राम प्रधान ने खेलकूद का मैदान कराया साफ

IMG 20250915 WA0007

 

 

सेवराई।तहसील क्षेत्र के उसीया मिनी स्टेडियम में लंबे समय से लापरवाही के चलते घास और झाड़ियां इतनी अधिक उग गई थीं कि मैदान खेलकूद के लायक नहीं रह गया था।ग्राम प्रधान द्वारा सफाई अभियान चला कर झाड़ियों को साफ कराया।

खिलाड़ियों को प्रैक्टिस और खेलों के आयोजन में लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान उसीया शम्स तबरेज खान ने खुद पहल करते हुए स्टेडियम को पुनः खेल योग्य बनाने के लिए सफाई अभियान शुरू कराया। पिछले चार दिनों से मजदूर लगातार मैदान की सफाई और आज तो थे दिन जेसीबी मशीन द्वारा झाड़ियां हटाने के काम में लगे हैं।

ग्राम प्रधान ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि स्टेडियम को जल्द से जल्द पूरी तरह से साफ-सुथरा कर खिलाड़ियों को पहले जैसा बेहतर मैदान उपलब्ध कराया जाए। खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए ग्राम प्रधान ने अस्थायी व्यवस्था के तहत बच्चों को फुटबॉल उपलब्ध भी कराया है ताकि वे मैदान साफ होने तक खेल से जुड़े रहें। उनका कहना है कि जब सफाई कार्य पूरा होगा तो स्टेडियम नया रूप लेकर खिलाड़ियों के लिए तैयार मिलेगा। इस पहल से स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

Exit mobile version