दिलदारनगर। तहसील क्षेत्र के सनबीम स्कूल देहवल दिलदारनगर के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार साव को त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में प्लस 91 मीडिया द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन 2025” के अवसर पर ‘वर्ष 2025 के सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार श्री सौम्य प्रकाश मिश्रा, संस्थापक एवं सीईओ, मेटाटूटरडॉटएआई होमी द्वारा प्रदान किया गया। यह खबर अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। यह अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है, और सनबीम स्कूल दिलदारनगर की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है।
इस अवसर पर, सनबीम स्कूल, देहवल, दिलदारनगर के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार साव को बेस्ट प्रिंसिपल आफ द ईयर से नवाजा गया। यह अवार्ड न केवल इनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि सनबीम स्कूल की शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता का भी प्रतीक है। रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और सीखने के प्रति प्रेम को बढ़ावा देने के प्रति हमारे प्रधानाचार्य के समर्पण ने हमारे छात्रों के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है।
सनबीम स्कूल का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है, जिसमें शैक्षणिक, बौद्धिक, मानसिक और शारीरिक विकास शामिल है। विद्यालय की इस नीति ने न केवल छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद की है, बल्कि उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में भी सफल होने के लिए तैयार किया है।
विद्यालय के चेयरमैन श्री के० पी० सिंह ने इस मौके पर कहा कि सनबीम स्कूल ने अपनी मेहनत और लगन से शिक्षा जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
सनबीम स्कूल की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है, और इसका उद्देश्य न केवल छात्रों को शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफल होने के लिए भी तैयार करना है।

