…..ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग NH 124 सी के करहीयां गांव के समीप ब्रह्म स्थान के पास हुआ सड़क हादसा…..
जानकारी अनुसार जंगीपुर थाना क्षेत्र के अरशदपुर गांव निवासी छोटे लाल की पत्नी गीता देवी (35) कामाख्या धाम दर्शन पूजन करने के लिए टेंपो में आई हुई थी। वापस लौटते समय करहिया गांव के समीप ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग पर ब्रह्मस्थान के पास ही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें दबाकर गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही टैम्पू में सवार अन्य चार लोग क्रमशः दीपक 5 साल, विमल कुमारी 20 वर्ष, चुलबुल 18 वर्ष, अर्जुन 12 वर्ष एवं मनीष भी घायल हो गए रास्ते से गुजर रहे राहगीरों एवं आसपास मौजूद लोगों के द्वारा आनन- फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि गीता देवी अपने मायके अवती गांव आई हुई थी। जहां से वह आज अपने अन्य परिवार के सदस्यों के साथ माँ कामाख्या धाम दर्शन पूजन करने गई थी। जहां से वापस लौटते समय हादसे में उनकी मौत हो गई।
इस संबंध में गहमर कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि घटना के बाबत कोई सूचना नहीं है अगर कोई सूचना मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

