सेवराई। संत श्री राम शर्मा आचार्य कान्वेंट स्कूल भदौरा गाज़ीपुर में वार्षिक स्पोर्ट डे के अवसर पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
प्रधानाचार्य ने कहाकि खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में खेलों के प्रति आत्मविश्वास जागृत होती है तथा शरीर के साथ साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है।खेल जीवन का महत्वपूर्ण व अभिन्न अंग है। जीवन में खेलकूद का भी उतना ही महत्व है जितना पढ़ाई लिखाई का यह सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है, अपितु जीवन को अनुशासित बनाने,चरित्र और स्वास्थ्य निर्माण में मदद करता है। खेल में भाग लेने से खिलाड़ियों में धैर्य,साहस, शारीरिक व मानसिक क्षमता का विकास तो होता ही है उसके साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सौहार्द व टीम वर्क की भावना के विकास में भी सहायक सिद्ध होती है। खेल जीवन के स्वस्थ, सफल, अपनेपन की आधारशिला तो हैं ही और कैरियर बनाने में भी मददगार साबित होती है।
खेलकूद प्रतियोगिता में मेंढक दौड़, टॉफी दौड़, रिंग थ्रो, नींबू दौड़, जलेबी दौड़, 100 मीटर दौड़, बाल थ्रो एवं रस्साकसी आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रबंधक डॉ अशोक कुमार वर्मा व स्कूल के डायरेक्टर राजेश कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिताओं का आयोजक कोच मिस नेहा राय, आशा कुशवाहा एवं मिस निशु यादव के मार्गदर्शन में किया गया। स्कूल डायरेक्टर राजेश कुमार वर्मा ने बच्चों का हौसला बढ़ाया एवं सबका धन्यवाद ज्ञापन किया । इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल रविन्द्र कुशवाहा, जितेंद्र राम, कैलाश यादव, कंचन राय, अच्छे राय विशाल गुप्ता , अंजू तिवारी अंचल राय आदि का पूर्ण सहयोग रहा।
संत श्री राम शर्मा आचार्य कान्वेंट स्कूल भदौरा में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

