Site icon जनस्वराज हिंदी

संत तुकाराम बाबा का 11 वां निर्वाण दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

IMG 20240803 WA0001

दिलदारनगर ( गाजीपुर ) : अघोर सेवा मंडल गिरनार आश्रम के संस्थापक अवधूत सिंह शावक राम बाबा के शिष्य एवं अघोर सेवा मंडल के अध्यक्ष संत तुकाराम बाबा का 11 वां निर्वाण दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। आश्रम के व्यवस्थापक साधु ऊं रामजी द्वारा बाबा के समाधि स्थल एवं मंदिर में पूजन-अर्चन किया गया।इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया।दोपहर बाद भंडारा में दूर दराज से पहुंचे साधु संतो ने प्रसाद ग्रहण किया।साधु ऊं रामजी ने कहा कि बाबा तुकाराम पीड़ित मानवता की सेवा में हमेशा कार्य किये।उन्हें बताए रास्ते पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर संस्था के सचिव अरविंद सिंह , चन्द्र भूषण शर्मा,हरीशंकर सिंह, वेद प्रकाश,ज्योति शंकर,कमला ,सुनील, मान सिंह,नीरज ,कामेश्वर सहित अन्य लोग रहे।

Exit mobile version