Site icon जनस्वराज हिंदी

श्रीकृष्ण व राधा के पोशाक धारण कर बच्चों ने मोहा मन

हरपुर स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल में भी छोटे बच्चों ने भी श्री कृष्ण व राधा के पोशाक में मनमोहक दृश्य दिखाए।
सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में यशोदा मां के साथ बैठे श्रीकृष्ण
सेंट जेवियर्स स्कूल में कृष्ण और राधा के पोशाक में बच्चे

जमानिया । सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास और भक्ति के साथ मनाया गया।विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य  ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का  शुभारंभ किया।

छोटे बच्चों ने राधा और कृष्ण की वेशभूषा में सजकर सबको मोहित कर दिया।बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम में पेश किया।नाटक प्रस्तुत के छात्र छात्राओं ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बारे में बताया।प्रधानाचार्य एलडी जेना, नफीस अंसारी,निकिता जयसवाल तथा समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

 

दिलदारनगर : सेंट जेवियर्स स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूम धाम के साथ मनाया गया।छोटे बच्चों ने श्री कृष्ण व राधा का पोशाक में सबके मन को मोह लिया।इसके अलावा बच्चों ने नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किया।माखन चोरी सहित अन्य चीजें भी दिखाई गई।प्रिंसिपल शरद कुमार, राहुल श्रीवास्तव आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं रही।

डायरेक्टर रामउग्रह सिंह,प्रेसिडेंट अश्वनी कुमार,मैनेजर प्रकाश यादव,प्रिंसिपल प्रियंका आदि शिक्षक एवं शिक्षाएं रही।

Exit mobile version