Site icon जनस्वराज हिंदी

शो पीस बना न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगसर,ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त

IMG 20240811 WA0020

 

 

 

 

 

 

.…नगसर अस्पताल में नहीं है वर्षों से कोई भी डॉक्टर….

…दूरदराज से आते हैं मरीज और निराश होकर
प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराने को हैं मजबूर….

….ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों गांव से आते हैं मरीज….

नगसर।स्थानीय थाना अंतर्गत न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगसर में वर्षों से डॉक्टर नदारद होने के कारण निराश हो कर वापस लौट जाने को हैं मजबूर क्षेत्र वासी। और सविदाकर्मियो के भरोसे टिका है अस्पताल ।

एक तरफ सरकार और जनप्रतिनिधि जनता को भ्रमित कर रहे है कि स्वास्थ्य और शिक्षा की व्यवस्था प्रदेश में ठीक है लेकिन नगसर में वर्षो से न कोई डॉक्टर है नही नर्स जच्चा बच्चा केंद्र सिर्फ कागज में ही चलता है और स्वास्थ्य के नाम पर सरकारी धन का लूट मचा है इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जनप्रतिनिधि भी उदासीन हैं और क्षेत्रीय जनता परेशान कईबार क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा धरना और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी हुआ लेकिन सब ढाक के पात की तरह किसी काम का नहि और गलत रिपोर्ट मिल जाता है जिससे क्षेत्रीय ग्रामीण आक्रोशित है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी रेवतीपुर डॉक्टर अमर सिंह का फोन बंद बताता है कई दिन प्रयास के बाद बात होने पर उन्होंने बताया कि डॉक्टर की कमी होने के कारण डॉक्टर नही जा पा रहे हैं फिर भी तीन दिनों के लिए डॉक्टर नियुक्त किया गया है मुख्य चिकित्साधिकारी ग़ाज़ीपुर ने फोन उठाना उचित नही समझा।
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए हुए नगसर निवासी फिरोज ,सुमन ,फागु अवंति निवासी कैलाश,अखिलेश,मदन,शिवाकांत असाव निवासी इंद्रजीत ,केदार, बेमुआ निवासी एतवारी, सहित दर्जनों मरीज से बात करने पर उन्होंने बताया कि जब भी हम आते हैं तो कभी भी डॉक्टर नही मिलते है और निराश होकर 20 से 30 किलोमीटर दूर दवा लेने जाना पड़ता है जिसमे समय और धन दोनों नुकसान होता है कागज में कई कर्मचारि वेतन लेते है और सरकारी धन का लूट मचा है ,आमजनता को इसका कोई फायदा नही मिल पाता जिससे आमजनमानस में आक्रोश बढ़ रहा है लोगो ने चेताया कि जल्दी ही सरकार और जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नही देंगे तो मजबूर होकर स्वास्थ्य विभाग व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होना पड़ेगा।जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार व विभाग की होगी।

Exit mobile version