Site icon जनस्वराज हिंदी

शेल्समैन से हुई लूट में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

IMG 20241025 WA0006

 

नगसर। स्थानीय क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग पर पिछले सोमवार को अंग्रेजी शराब के सेल्समैन से हुई लूट का पर्दाफाश करते हुए शुक्रवार
को नगसर थाना द्वारा दो अभियुक्तों को पकड़कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी जमानिया राधाकृष्ण के सफल निर्देश व नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना नगसर राजू दिवाकर के साथ मय पुलिस फोर्स ने सुहवल थाना के ढ़ढ़नी भानमल राय निवासी अभियुक्त शहजाद हाशमी पुत्र फारुख के घर छापा मारी करके जमानिया थाना के कस्बा जमानिया निवासी असलम उर्फ काजू पुत्र मोबिन खान को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लूट की घटना में पांच लोगो का नाम सामने आया है जिसमे तीन की गिरफ्तारी हो गई है दो अभी फरार चल रहे हैं जल्दी ही उन्हें भी पकड़कर जेल भेजा जाएगा।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नगसर राजू दिवाकर के साथ उपनिरीक्षक प्रेमनाथ श्रीवास्तव,उपनिरीक्षक रामबालक,कांस्टेबल अमरजीत चौधरी,विवेक कुमार,विष्णु मौर्य रहे।

Exit mobile version