Site icon जनस्वराज हिंदी

शिक्षकों और छात्रों द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान के तहत नकली रैली ,प्रधान प्रतिनिधि ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,

IMG 20260411 WA0086

 

अजित कुमार सिंह 

नगसर । स्थानीय थाना क्षेत्र के नगसर नेवाजु राय में पी एम श्री कम्पोजिट विद्यालय पस्चिमी व प्राथमिक विद्यालय नगसर नेवाजु राय पुर्वी की संयुक्त रूप से शिक्षकों और छात्रों द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई । रैली को प्रधान प्रतिनिधि विजय राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो डीह बाबा की गली से होकर यूं पी बड़ौदा बैंक के रास्ते पुर्वी शिव मंदिर व पंचायत भवन होते हुए मां कामाख्या मंदिर पर नुक्कड़ सभा करके पुनः पी एम श्री कम्पोजिट विद्यालय नगसर पर समाप्त हो गयी। वहीं स्कूल चलो अभियान रैली में बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, कोई न छुटे अबकी बार शिक्षा है सबका अधिकार आदि नारे लगाए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक संजय राय ने कहा कि गांव के शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन लक्ष्य है जो जल्द ही पुरा कर लिया जाएगा। वहीं प्राथमिक विद्यालय नगसर नेवाजु राय पुर्वी के प्रधानाध्यापक राकेश मौर्य ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाकर बच्चों को निपुण बनाया जाएगा। मौके पर रैली में उपस्थित प्रधानाध्यापक संजय राय , सहायक अध्यापक रामेंद्र राय, नवीन सिंह,अनवर अली, राजकुमार सिंह, उर्मिला देवी,निता राय व आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों आदि ने प्रतिभाग किया।

Exit mobile version