Site icon जनस्वराज हिंदी

विद्युत विभाग की लापरवाही,छतों पर दौड़ रहा एलटी तार,दुर्घटना से नहीं किया जा सकता परहेज

Oplus

oplus_131072

सेवराई। तहसील क्षेत्र के गोड़सरा गांव में बीते 10 अप्रैल को आए तेज आंधी तूफान के कारण कोई विद्युत पोल गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए थे इसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह जुगाड़ व्यवस्था से लाइनमैन के जरिए बिजली आपूर्ति बहाल कर दी लेकिन घटना के 20 दिन बाद भी बिजली प्रशासन आज तक ना ही विद्युत पोलों को बदलने के बाद भी एलटी तारों को पोल के जरिए लगाने की जहमत नही उठाया है। जिससे लोगों को दुर्घटना का भय सता रहा है।

स्थानीय ग्रामीण सरफराज खान, शाहिद खान, नसीम खान, जैनुल खान, समीर खान, अरबाज खान आदि ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को बिजली की केबल को पोल के जरीये लगाने की मांग की गई लेकिन संबंधित के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। किसी तरह लोगों के छतो के ऊपर से एलटी तार ले जाते हुए बिजली आपूर्ति की जा रही है। अगर विभाग के द्वारा जल्द ही मामले को गम्भीरता से लेते हुए एलटी तार को पोल के जरिए नहीं चढ़ाया गया तो कल को कोई बड़ी दुर्घटना से गुरेज नहीं किया जा सकता।

इस संबंध में बिजली कर्मियों ने बताया कि जल्द ही विद्युत पोल के जरिए एलटी तारों को दौड़ा दिया जाएगा।

oplus_131072
oplus_131072
Exit mobile version