Site icon जनस्वराज हिंदी

विद्यालय में ‘एक वृक्ष मां के नाम’ कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प”

IMG 20250823 WA0058

सेवराई। स्थानीय तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय महना में ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मेडिकल ऑफिसर डॉ. जितेंद्र, डॉ. शाजदीन तथा शिक्षक नेता प्रवीण शुक्ल ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए उसके महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रवीण शुक्ल ने कहा कि धरती हमारी मां है और हमें पुत्र के रूप में अपने दायित्व को निभाते हुए पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। प्रकृति के अस्तित्व से ही हमारा अस्तित्व जुड़ा है, इसलिए हमें इसे संवारना है ताकि आने वाली पीढ़ियां भी एक सुंदर धरती देख सकें।” उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि एक भावनात्मक कर्तव्य होना चाहिए।

कार्यक्रम के संयोजक आबिद ने सभी अतिथियों व आगन्तुको का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसे एक वृहद अभियान के रूप में आगे बढ़ाने की आवश्यकता जताई।

इस अवसर पर ARP सौरभ सिंह, प्रधानाध्यापक शेषनाथ सिंह, दिनेश सिंह यादव, मुश्ताक अंसारी, अमरनाथ, अमित गुप्ता, दीपशिखा सिंह, इकबाल अंसारी सहित अन्य शिक्षक व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version