सेवराई। 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लाक परिसर में खण्ड विकास अधिकारी के के सिंह के नेतृत्व में उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रातः काल आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में ब्लाक के सभी कर्मचारियों, सचिव, ग्राम पंचायत अधिकारियों और गणमान्य लोगों के द्वारा सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, और विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में स्थानीय लोगो की भागीदारी देखी गई, जिसने कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ के के सिंह ने किया तथा योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है।
योग सत्र का संचालन के दौरान सभी को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन और अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम के विभिन्न चरणों का अभ्यास सैद्धांतिकी और व्यवहार का सूक्ष्म विवेचन करके कराया। योगाचार्य ने इसके वैज्ञानिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग अभ्यास से तनाव, चिंता और कई शारीरिक समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है।
इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी ईश्वर चंद राय, कमलकांत सिंह, नितेश कुमार, जोखन कुशवाहा,पवन सिंह,सौरभ मिश्रा, आलोक कुमार पांडेय , एडीओ पंचायत सुरेश प्रसाद ब्लॉक कर्मचारी सहित

