Site icon जनस्वराज हिंदी

वरासत के नाम पर धनउगाही का आरोप,किसानों ने लेखपाल के खिलाफ एसडीएम को सौंपा पत्रक

Screenshot 2025 05 29 19 11 13 16 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d217

 

 

सेवराई ।तहसील क्षेत्र के ताजपुर कुर्रा गांव के किसानों ने लेखपाल दानिश सईद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि लेखपाल वरासत के नाम पर धन लेकर काम नहीं कर रहे हैं।

आधा दर्जन किसानों ने एसडीएम लोकेश कुमार से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा। किसानों ने बताया कि लेखपाल ने तीन साल पहले वरासत के लिए उनसे पैसे और कागजात लिए। लेकिन अभी तक वरासत नहीं की गई है। जब इस बारे में पूछताछ की जाती है तो लेखपाल अभद्र व्यवहार करते हैं।ग्रामीण हुमैल खान और सदरे आलम खान ने बताया कि उनकी वरासत कई वर्षों से लंबित है। पैसे लेने के बाद भी काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गांव में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो लेखपाल की कार्यप्रणाली से परेशान न हो।

एसडीएम लोकेश कुमार ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

Exit mobile version