Site icon जनस्वराज हिंदी

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से मनाया गया,अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया

IMG 20251027 WA0063

 

 

 

 

…..जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह ने महापर्व में हिस्सा लेते हुए परिवार को अर्द्ध दिया….

क्षेत्र के किन्नर सोनी ने क्षेत्र की जजमानों के लिए सुख समृद्धि एवं शांति के लिए छठ का कठिन उपवास रखते हुए अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के सेवराई गांव स्थित परेमन शाह पोखरा पर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में व्रती महिलाओं ने तालाब के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।व्रती महिलाओं ने अपने परिवारजनों के साथ मिलकर जलकल्याण की कामना की।

जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह जी परिवार के साथ इस महापर्व में हिस्सा लेते हुए पुत्र रितेश के अलावा परिवार की अन्य महिलाओं को अर्द्ध दिया। गौरतलब हो कि विगत कई दशकों से जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के द्वारा छठ का महापर्व किया जाता है। इस दौरान वह पूजा कर रही वर्ती महिलाओं को अर्द्ध दिए।

घाट पर महिलाओं ने सिंदूर लगाकर और पानी के बीच खड़े होकर भगवान भास्कर की आराधना की। कुछ व्रती महिलाएं लेटकर घाट तक पहुंचीं, जो उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है।महिलाओं ने अपनी संतान, परिवार और क्षेत्र के विकास के साथ-साथ लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा। यह कठिन और कठोर व्रत परंपरा का निर्वहन करते हुए किया गया।

क्षेत्र की किन्नर सोनी ने भी क्षेत्र के जजमान ओके सुख समृद्धि एवं शांति के लिए छठ का कठिन उपवास रखते हुए अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, सेवराई चौकी इंचार्ज विपिन सिंह अपने दल-बल के साथ पूरे घाट पर गश्त करते रहे।

यह महापर्व सेवराई क्षेत्र के देवकली, मिश्रवलिया, भदौरा, फरीदपुर, चित्तर के डेरा, बरेजी और गोड़सरा सहित विभिन्न गांवों में भी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छठ पूजा समिति के द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। लोग गहरे पानी मे ना जाये इसके लिए रस्सी बांध कर सुरक्षा घेरा बनाया गया था। साथ ही लगातार अलावुसमेंट करते हुए लोगो को बिजली के तार को ना छूने और गहरे पानी के तरफ ना जाने की हिदायत दिया जा रहा था।

Exit mobile version