Site icon जनस्वराज हिंदी

लोकआस्था का महापर्वछठ की तैयारी तेज,घर – घर उत्सव जैसा माहौल

IMG 20251024 WA0038

 

 

सेवराई। लोकआस्था का महापर्वछठ की तैयारी तेज हो गई है। छठ पर्व को लेकर घर – घर उत्सव जैसा माहौल है। पूजा में उपयोगी गेहूं की धुलाई पिसाई हो रही है। लोग सूप, दउरा, नारियल व अन्य पूजा सामग्री की खरीदारी शुरू कर दिए हैं। व्रत को लेकर पूरी पवित्रता बरती जा रही है। बाजार में रौनक़ आ गई है। बारा, गहमर, भदौरा, दिलदारनगर आदि बाजार में जगह- जगह पूजा सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। पूजा सामग्री की बिक्री के लिए बाजार में दर्जनों अस्थाई दुकानें भी खुल गई हैं। दुकानदार सड़क किनारे अस्थाई दुकानें खोलकर पूजा सामग्री की बिक्री कर रहे हैं। पूजा में उपयोगी सामग्री और कपड़ों की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ लग रही है। गांव की गलियों में छठी मैया के गीत बजने लगे हैं। अभी पर्व में एक – दो दिन की देरी है, लेकिन पूरा माहौल छठमय हो गया है। हर जगह छठ की तैयारी दिख रही है। लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर बारा, गहमर में गंगा घाटों की साफ – सफाई के साथ ही घाटों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। बांस – बल्ली, लाइट और रंगीन कपड़ों से घाटों को सजाया संवारा जा रहा है। गहमर प्रधान बलवंत सिंह बाला के द्वारा प्रत्येक घाटों का सफाई करवा कर जरूरी चीजों की व्यवस्था की जा रही है । बारा, गहमर, कुतुबपुर, मगरखाई, भतौरा, देवल, सेवराई आदि छठ घाटों को सजाने संवारने का काम युद्ध स्तर पर हो रहा है। बारा और गहमर में युवकों की टोली घाटों को खूबसूरत तरीके से सजा रही है।अर्घ देने के लिए गंगा घाट सहित तालाबों की साफ – सफाई भी हो रही है। चूना और ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया जा रहा है।

Exit mobile version