सेवराई एसडीएम संजय यादव को दिए गए पत्रक में बताया कि कार्यालय उपजिलाधिकारी सेवराई द्वारा आदेश के तहत सीमा स्तम्भ स्थापना के फोटोग्राफस की मांग की गयी है। वर्तमान समय में बाढ़ और जलभराव के कारण सीमा स्तम्भ तक पहुंच पाना सम्भव नहीं है जिस पर पुनर्विचार करने की मांग सर्व सम्मति से की गयी है। पीएम किसान डाटा सल्यान का भुगतान काफी समय में लम्बित है। उक्त धनराशि तहसीलदार सेवराई के बैंक खाते में आ चुकी है जिसका भुगतान अब तक लेखपालों को नहीं कराया गया है। यथाशीघ्र भुगतान की मांग की गयी है। क्रॉप कटिंग प्रयोग के मानदेय का भुगतान लेखपालो को नहीं किया गया है। यथाशीघ्र भुगतान कराने की मांग की गयी है। लेखपालगण रमाशंकर दयाशंकर झींगुरी राम, ऋषिकेश, अनिल कुमार, सुनील कुमार, गनीम कुमार व अमरेन्द्र कुमार के एसीपी का कार्यकाल पूर्ण हो जाने के बाद वेतन वृद्धि हो जानी चाहिए थी, परन्तु अभी एक एसीपी का लाभ नहीं दिया गया है। एसीपी० का लाभ दिलाने की मांग की गयी है। पीएम किसान सत्यापन हेतु बर्तमान में जो डाटा लेखपालों को उपलब्ध कराया गया है। यह अपूर्ण एवं अधूरा है, जिसमें सिर्फ लाभार्थी का नाम है। डाटा में पिता का नाम व मोबाइल नम्बर नहीं होने के कारण वास्तविक लाभार्थी का चिह्नाकन व सत्यापन किया जाना सम्भव नहीं है। किसानों का पूर्ण विवरण उपलब्ध करवाने की मांग की गयी है।
लेखपाल संघ के द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को लेखपाल संघ की मासिक बैठक की जायेगी। लेखपाल संघ ने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपते हुए उक्त समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए निस्तारण कराने का कष्ट करें।
इस मौके पर शंकर कुमार,अमरेंद्र कुमार ,जीतलाल चौधरी,शेषनाथ कुशवाहा, मो वसीम खान,सुनील कुमार भारती,दया शंकर, शिवा जी यादव,शहंशाह आलम,जितेंद्र कुमार,माधव राय,राकेश राय,सुदीप कुमार,रमाशंकर राम,पवन कुमार,अरविंद राज,अनिल कुमार,फिरोज अहमद, मलिक कुशवाहा, दानिश सईद,चन्द्र दीप यादव,ज्ञानेंद्र राय, पंकज कुमार,सहित लेखपाल मौजूद रहे।

