पुलिस को दिए गए तहरीर में लेखपाल ने बताया कि शाम को तहसील मुख्यालय से सरकारी कार्य निपटाकर मोटरसाइकिल से अपने क्षेत्र दिलदारनगर जा रहा था। ग्राम उसियां के पूर्व ही एक मोटरसाइकिल पर मुंह को बांधे हुए सवार तीन युवक मेरा पीछा करने लगे और मुझे ओवरटेक करके हमलावरों में से एक ने लोहे की रॉड से मुझ पर दो बार जानलेवा हमला किया जिसके कारण मै मोटरसाइकिल के साथ वही गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। मेरे साथ एक और व्यक्ति था जिसने फोन कर एम्बुलेंस बुलाकर मुझे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।इधर लेखपाल पर हुए हमले की जानकारी पाकर राजस्व कर्मी अस्पताल पहुंच गए।इस घटना से लेखपालों में आक्रोश व्यापत है।थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।
लेखपाल पर जानलेवा हमला,ग़भीर रूप से घायल

