Site icon जनस्वराज हिंदी

लाखों रुपए की लागत से बना सामुदायिक शौचालय बना शो पिस,तीन हजार की आबादी वाले गांव को नहीं मिल रहा लाभ

Screenshot 2025 05 24 19 09 27 63 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d217

 

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के रेवतीपुर विकासखंड के अंतर्गत नसीरपुर गांव में लाखों रुपए की लागत से बना सामुदायिक शौचालय बेकार पड़ा है। इस शौचालय पर हमेशा ताला लगा रहता है। गांव की 3000 की आबादी को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

शौचालय की देखरेख के लिए एक केयरटेकर नियुक्त है। उसे प्रति माह 9000 रुपए का भुगतान किया जाता है। इसमें 6000 रुपए देखरेख के लिए और 3000 रुपए साफ-सफाई व अन्य संसाधनों के लिए दिए जाते हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। पंचायत भवन भी हमेशा बंद रहता है। इस कारण लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए 10 किलोमीटर दूर ब्लॉक मुख्यालय जाना पड़ता है।

खण्ड विकास अधिकारी केके सिंह ने कहा है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version