Site icon जनस्वराज हिंदी

लाइसेंसी 12 बोर बंदूक के साथ हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260725 WA0058

गहमर पुलिस ने मठिया ग्राउंड के पास दबोचा, लाइसेंसी DBBL बंदूक जब्त कर आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाईं

सेवराई (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लाइसेंसी डीबीबीएल (DBBL) 12 बोर बंदूक बरामद की है। बरामद हथियार को कब्जे में लेकर पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को उपनिरीक्षक रामगोपाल पटेल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना गहमर पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 142/2026, धारा 308(5) व 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मठिया ग्राउंड के पास गहमर-बारा लिंक रोड पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर परवेश सिंह उर्फ सद्दाम सिंह (49) पुत्र स्व. दूधनाथ सिंह, निवासी ग्राम गहमर पट्टी, थाना गहमर को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक लाइसेंसी डीबीबीएल 12 बोर बंदूक बरामद हुई। पुलिस ने हथियार को जब्त कर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 25/27/30 की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version