Site icon जनस्वराज हिंदी

रेल प्रशासन ट्रेन दुर्घटना को रोकन के लिए हॉट एक्सेल बॉक्स डिटेक्टर सिस्टम किया स्थापित

IMG 20240730 WA0008

 

 

जमानियां ।  रेल प्रशासन ट्रेन दुर्घटना को रोकन के लिए मैनुअल सिस्टम के स्थान पर आधुनिक उपकरण का सहारा ले रहा है। रेल प्रशासन ने पह‍िए में खराबी की जांच के लिए बिहार के मोकामा एवं जमानियां स्टेशन के अप लाइन  पर एक हॉट एक्सेल बॉक्स डिटेक्टर सिस्टम स्थापित किया है।इससे परिचालन में मदद मिलेगी तथा किसी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सकेगा।
रेलवे प्रशासन कर्मियों के स्थान पर पहिए की खराबी पकड़ने के लिए जगह जगह पर आधुनिक उपकरण हॉट एक्सल व हॉट बाक्स डिटेक्शन सिस्टम लगा रहा है। इस सिस्टम से होकर गुजरने वाली मालगाड़ी या ट्रेन के पहिए में अगर किसी प्रकार की खराबी होती है तो स‍िस्‍टम इसकी सूचना एसएमएस द्वारा कंट्रोल रूम को भेज देता है। सूचना मिलते ही मालगाड़ी या ट्रेन को बीच रास्ते में रोककर चलाया जाता है। खराबी को ठीककर ट्रेन को चलाया जाता है। रेलवे के इंजीनियर ने कांटेक्टलेस इंफ्रारेड टेक्नोलॉजी फ्रीक्वेंसी के आधार पर स‍िस्‍टम तैयार किया है।दानापुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी पृथिवीराज ने बताया कि मंडल में नॉन कांटेक्ट बेस्ड इन्फ्रारेड टेंपरेचर सेंसर  का उपयोग करके कोचिंग और मालगाड़ियों दोनों में हॉट एक्सेल का पता लगाने के लिए मोकामा एवं जमानियां स्टेशन के अप लाइन पर एक हॉट एक्सेल बॉक्स डिटेक्टर सिस्टम स्थापित किया गया है। पह‍िए की खराबी को पकड़ने वाले उपकरण लगाए जाने से ट्रेन दुर्घटना में कमी आएगी। इस प्रकार ट्रेन के गुजरने वाले स्टेशन को उचित एहतियात कदम उठाने के लिए सचेत किया जाता है। इससे परिचालन में मदद मिलेगी तथा किसी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सकेगा।

Exit mobile version