Site icon जनस्वराज हिंदी

रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप

Img0462

रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप

दिलदारनगर। मंगलवार को पूर्व मध्य रेलवे के दिलदारनगर और भदौरा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।घटना स्थल पर जांच के दौरान मृतक की पहचान मंजय कुमार (24), निवासी रामपुर, थाना राजपुर, जिला बक्सर के रूप में हुई। उसके पास से आधार कार्ड मिला, लेकिन कोई यात्रा टिकट बरामद नहीं हुआ। रेलवे सूत्रों के अनुसार, हादसे से पहले गाड़ी संख्या 00215 समय 13:11 बजे वहां से गुजरी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि यह दुर्घटना थी या कोई अन्य कारण।

Exit mobile version