Site icon जनस्वराज हिंदी

रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, जानवरों का चारा व गृहस्थी का सामान राख

IMG 20250312 WA0030

 

सेवराई (गाजीपुर)।तहसील क्षेत्र के अंतर्गत करहिया गांव निवासी बचना राजभर की रिहायशी झोपड़ी में सोमवार की मध्यरात्रि के बाद में आग लग गई। इससे उसमें रखा जानवरों का चारा समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आशंका जताई जाती है कि विद्युत शार्ट सर्किट के चलते आग लगी। आस-पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
बचना राजभर पुत्र स्व. सामू राजभर उत्तरी दलित बस्ती में अपने परिवार के साथ झोपड़ी बनाकर रहता है। गृह स्वामी हर दिन के भांति खाना खाने के बाद देर रात्रि को परिवार के साथ बगल में बने सीमेंट शेड के घर में सो गए। मध्य रात्रि के बाद लगभग एक बजें धुआं व आग की लपटे देखकर गृहस्वामी जग गए। गृहस्वामी परिवार के साथ यह दृश्य देख रोने बिलखने लगे। और चिखने-चिल्लाने लगे। गृहस्वामी व आसपास के लोग कुछ समझ पाते कि देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। गृह स्वामी को समझाते बुझाते बस्ती के लोग समरसेबल आदि चला कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जब तक लोग आग पर काबू पाते तबतक झोपड़ी में रखी जानवरों का चारा, अनाज, बिस्तर समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अग्निशमन दल को सूचना दी गई बावजूद इसके वह मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से पीड़ित गृहस्वामी को आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।

Exit mobile version