Site icon जनस्वराज हिंदी

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत ग्राम बारा में बी के महीला पीजी कॉलेज की छात्राओं ने निकाली रैली

IMG 20241002 WA0038

सेवराई। तहसील क्षेत्र ग्राम बारा के मदरसा गौसिया पर गांधी जयंती के अवसर पर महिला शसक्तीकरण को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम का आगाज तिलावते कुरान पाक से हुआ तत्पश्चात बशीर खान महिला पीजी कालेज उसिया की छात्राओं द्वारा महिला शसक्तीकरण को लेकर एकल गीत,नाटक, भाषण आदि का कार्यक्रम प्रस्तुत की। सुबह 8 बजे से बीके महिला पीजी कालेज और मदरसा दारुल उलूम अहलेसुन्नत गौसिया बारा की छात्राओं ने गावो में ग्राम प्रधान आजाद खान की अगुवाई में जागरूकता रैली निकाली गाव के भ्रमण के पश्चात मदरसा गौसिया पर दोपहर 11 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आगाज मुख्य आतिथि रेहाना खातून और विशिष्ट अतिथि गहमर कोतवाल राम सजन नागर को माल्यार्पण कर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजाद खान एवं संचालन नसरीन खातून एवं गुलनाज खातून ने किया। उक्त अवसर पर गुलाम मजहर खान,अय्याज,पूर्व प्रधान मंजूर खान,शहनवाज खान,हैदर खान,महताब खान,फैयाज खान,कलाम खान, ग्यासुद्दीन खान,कैंसर खान,सदरे आलम,मिंटू,शाहिद खान आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version