Site icon जनस्वराज हिंदी

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर साइबर सुरक्षा व मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा के बारे में छात्र- छात्राओं को पुलिस ने किया जागरूक

IMG 20250124 WA0057

 

 

 

 

 

…..साथ ही साइबर क्राइम से बचने के लिए छात्र- छात्राओ को दी जानकारी….

नगसर । थाना क्षेत्र के जगजीवन राम इण्टर कॉलेज नगसर असाव के प्रांगण मे आज शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज‌ शुक्रवार को साइबर सुरक्षा व मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा के बारे में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया,साथ ही साइबर क्राइम से बचने के लिए छात्र- छात्राओ को जानकारी भी दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने मिशन शक्ति और ऑपरेशन साइबर कवच के तहत छात्र- छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।इस दौरान महिला आरक्षी सुलोचना ने गुड टच, बैड टच व आत्मरक्षा के गुर बताए।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि इस समय बढ़ते हुए साइबर अपराध निश्चित तौर पर हम सभी के लिए एक चुनौती बना हुआ है। साइबर क्राइम से बचने के लिए हमें विशेष सावधानी बरतनी होगी। हमें अपने डीटेल्स किसी के साथ साझा नहीं करनी है,कोई अनजान काल या लिंक आता है,तो पुलिस को तुरंत सूचित किया जाना चाहिए,ताकि समय रहते कार्यवाई की जा सके। इस अवसर पर महिला आरक्षी, सुलोचना,सितांशु , प्रधानाचार्य हरिशंकर,अजय दूबे आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version