Site icon जनस्वराज हिंदी

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Oplus

oplus_131072

सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लॉक मुख्यालय पर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत ग्राम प्रधानों और सचिवों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

oplus_131074
oplus_131074

किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के.के. सिंह ने की।

प्रशिक्षण में कुल 40 प्रतिशत ही प्रधानों और सचिवों ने भाग लिया, जबकि 100 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया था। इस दौरान राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के अंतर्गत पंचायत एडवांसमेंट इण्डेक्स (पी.ए.आई.) 1.0 एवं संस्करण 2.0 विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर एडीओ पंचायत सुरेश प्रसाद, एडीओ आईएसबी जगदीश केशरी सहित कई ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। उपस्थित प्रधानों में नरेंद्र सिंह, अफसर खान, रामप्रवेश मौर्य, बलवंत सिंह बाला, प्रदीप राजभर, अनिल यादव, विपिन राय, बलिराम यादव, सुभाष यादव, मोनू यादव, राजीव शर्मा, मनीष यादव, कमलकांत सिंह, पवन सिंह, सौरभ मिश्रा और जोखन कुशवाहा शामिल थे।

Exit mobile version