Site icon जनस्वराज हिंदी

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,अंकित कुमार ने प्रथम स्थान पाया

IMG 20250823 WA0056

अजीत कुमार सिंह

नगसर । कंपोजिट विद्यालय विशुनपुरा में‌ आज शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ प्रधान नीता सिंह ने किया ,इसमें कुल 50 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने हुनर को प्रदर्शित किया।राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को तीन वर्गो में विभाजित किया गया था,आयोजित इस प्रतियोगिता में चंद्रयान का बेहतर चित्र उकेर अंकित कुमार ने प्रथम स्थान,प्रिंस ने मंगलयान का चित्र बना दूसरा स्थान जबकि सोनी एवं प्रियांशु ने अंतरिक्ष स्पेस बना संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिंल किया।सभी विजेता प्रतिभागियों को एस एम सी अध्यक्ष इंदू देवी एवं प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया,और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताया यह होनहार छात्र एक दिन शिक्षा एवं अपने प्रतिभा के दम पर गाँव एवं देश का नाम रौशन करेगें।
इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि सुधिर सिंह ने कहा कि एक दिन भारतi स्पेस सेंटर की महाशक्ति जरूर बनेगा, कहा कि आज हमारा देश विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से न ई बुलंदियों को छू रहा है,वैज्ञानिकों के दम पर सफलता दर सफलता हासिंल कर रहा है।इसमें अतीत का आत्मविश्वास भी है और भविष्य का संकल्प भी है।
वहीं प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता ने कहा कि शुभांशु शुक्ला ने जिस तरह से प्रतिभा के दम पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर तिरंगा फहराया,उससे हर भारतीय को गर्व से भर दिया।उनकी यह बडी उपलब्धि दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत है।इस अवसर पर मंगल दीप सिंह,धर्मेंद्र सिंह,अरशद हसन,धर्मेंद्र कनौजिया,डेजी शर्मा,सत्य प्रकाश,चंद्रशेखर त्रिपाठी,सुधाकर सिंह,लक्ष्मी कांत राय,भगवती प्रसाद तिवारी,विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version