Site icon जनस्वराज हिंदी

रामनवमी पर अंतरराज्यीय चेतक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,बक्सर के अजय सिंह का घोड़ा रहा प्रथम

IMG 20250406 WA0024

….जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह एवं आईटीसी के वाइस प्रेसिडेंट रजनी कांत राय ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी और प्रोत्साहन राशि देकर विजेताओं को किया सम्मानित….

 

 

सेवराई। पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ के रूप में विख्यात मां कामाख्या धाम गहमर पर रविवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पर अंतरराज्यीय चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 31 घुड़सवारों के द्वारा 4 राउंड हुए और सेमीफाइनल प्रतियोगिता में चयनित 8 घुड़सवारों को फाइनल राउंड में प्रवेश दिया गया। निर्णायक मंडल के द्वारा अजय सिंह बक्सर के घोड़े को प्रथम एवं इनके ही दूसरे घोड़े को द्वितीय, और रामनगर के श्रीभगवान मुखिया के घोड़े को तृतीय स्थान पर चयनित किया गया। वही जलदहा बिहार के टनमन सिंह को बेस्ट घुड़सवार चुना गया। कार्यक्रम के आयोजक जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह एवं मुख्य अतिथि आईटीसी के उपाध्यक्ष रजनीकांत राय के द्वारा संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को ट्राफी नगद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक सपा के कद्दावर नेता एवं जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मां कामाख्या धाम पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता सदियों पुरानी परंपरा है। जो आज भी जिंदा रखा गया यह अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण है । यहां जुटने वाली लाखो की भीड़ को संभालना किसी भी प्रशासन की वश की बात नहीं है । यह तो मां कामाख्या का आशीर्वाद व इस क्षेत्र के मालिक तुल्य जनता का सहयोग है , जिससे इतना बड़ा कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो जाता है ।इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन से अपनेपन का एहसास होता है। साथ ही अपनी संस्कृति और सभ्यता को करीब से जानने का मौका मिलता है। इस तरह के आयोजन से हमारे क्षेत्र का नाम रौशन होता। निर्णायक मंडल में सुधीर सिंह गहमरी, पप्पू राय रेवतीपुर, डॉ भोला जी गहमर, शिव दयाल उपाध्याय गहमर, नित्यानंद तिवारी बड़ौरा (बिहार) रहे। विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह के द्वारा सभी सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी शौकत अली व संचालन सपा ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह व हेराम सिंह ने संयुक्त रुप से किया।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख जमानिया सन्तोष कुशवाहा, भदौरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खान, दुर्गा चौरसिया, पिंटू उपाध्याय, दिग्विजय सिंह, झुँना उपाध्याय,विकास सिंह,अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version