Site icon जनस्वराज हिंदी

मोबाइल टावर पर गिरा आकाशीय बिजली,नेटवर्क व्यवस्था ध्वस्त

IMG 20240811 WA0024

गहमर। स्थानीय गांव के राजकीय कन्या विद्यालय के समीप लगे एक मोबाइल टावर में रविवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से नेटवर्क व्यवस्था ध्वस्त हो गई और टावर में लगे लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया । जानकारी अनुसार गहमर राजकीय बालिका इण्टर कालेज के पास लगे ATC टॉवर में आकाशीय बिजली गिरने के कारण लाखों रुपए का सामान SMPS AVR और रेक्टिफायर मॉड्यूल जलकर खाक हो गया। जिसकी जानकरी उसके टेक्नीशियन महेंद्र यादव ने दी बताया कि एक पुराने मशीन को लगाकर टावर को चालू किया गया है लेकिन कभी भी बंद हो सकता है

Exit mobile version