
सेवराई (गाजीपुर): मिशन शक्ति के तहत खण्ड विकास अधिकारी भदौरा त्रिवेणी राम ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का फोकस महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना है। जबकि, ऑपरेशन शक्ति का फोकस उन लोगों को सजा दिलाना और दंडित करना है, जिन्होंने महिलाओं के साथ कोई दुर्व्यवहार या अपराध किया है। त्वरित कार्रवाई और सहायता के लिए टोल फ्री नंबरों का निसंकोच उपयोग करें।
बुधवार को भदौरा विकास खण्ड के सभागार में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आरंभ किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान को महिला सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को स्वाबलंबी एवं सुरक्षित बनाने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वाबलंबन की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है। महिला जागरुकता, दक्षता, कौशल विकास, प्रशिक्षण, महिला उद्यमिता के प्रोत्साहन के लिए यह योजना संचालित की जा रही है। मिशन शक्ति अभियान का फोकस महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना है। जबकि ऑपरेशन शक्ति का फोकस उन लोगों को सजा दिलाना और दंडित करना है जिन्होंने महिलाओं के साथ कोई दुर्व्यवहार या अपराध किया है। इस अवसर पर त्वरित कार्रवाई और सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 181, 1076, 1098, 112, 108 के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इसका उपयोग निसंकोच करें और पुलिस की सहायता लें। एडीओ आईएसबी जगदीश केशरी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण और शिक्षा समय की मांग है। आज भी महिलाओं को लेकर नकारात्मक सोच रखी जाती है।इस सोच में बदलाव करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरुकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। बीएमएम कौशल कुमार ने महिलाओ को बताया कि महिला सशक्तिरण से समाज निश्चित रुप से आगे बढ़ेगा। इस दौरान बी एम एम सुनीता देवी, बी एम एम निधि उपाध्याय,संजू देवी,डालमी,साबित देवी, शगुफ्ता खातून,उषा देवी, सुरेमन देवी,पार्वती देवी,के साथ समूह की महिलाएं मौजूद रही।
