Site icon जनस्वराज हिंदी

मिशन शक्ति मतलब महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरुक करना

IMG 20250928 WA0049

दिलदारनगर । स्थानीय पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5 के तहत दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर स्थित शायर माता मंदिर पर महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा से संबंधित शासन से स्तर से जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।तथा साथ ही शिकायत पेटिका व सीयूजी नंबर से अवगत कराया गया।
मिशन शक्ति अभियान का फोकस महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना है। जबकि, ऑपरेशन शक्ति का फोकस उन लोगों को सजा दिलाना और दंडित करना है, जिन्होंने महिलाओं के साथ कोई दुर्व्यवहार या अपराध किया है। त्वरित कार्रवाई और सहायता के लिए टोल फ्री नंबरों का निसंकोच उपयोग करें।
प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आरंभ किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान को महिला सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को स्वाबलंबी एवं सुरक्षित बनाने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वाबलंबन की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है। महिला जागरुकता, दक्षता, कौशल विकास, प्रशिक्षण, महिला उद्यमिता के प्रोत्साहन के लिए यह योजना संचालित की जा रही है। मिशन शक्ति अभियान का फोकस महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना है। जबकि ऑपरेशन शक्ति का फोकस उन लोगों को सजा दिलाना और दंडित करना है जिन्होंने महिलाओं के साथ कोई दुर्व्यवहार या अपराध किया है। इस अवसर पर त्वरित कार्रवाई और सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 181, 1076, 1098, 112, 108 के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इसका उपयोग निसंकोच करें और पुलिस की सहायता लें।

Exit mobile version