….पुलिस ने भ्रूण हत्या का मुकदमा दर्ज कर जुटी छान बिन में….
अजीत कुमार सिंह ( नगसर )
नगसर । नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के एक गाँव में मानवता को शर्मशार कर देने का मामला सामने आया है,जिसमें लोक लाज के चलते अज्ञात ने गाँव के एक कुएं में नवजात बच्चे का भ्रूण फेंक दिया,इसकी जानकारी ग्रामीणों को होते ही उनमें हडकंम्प मच गया।
इस घटना की जानकारी मिलने की मौके पर लोगों की भीड इकठ्ठा हो गई,ग्रामीणों की इस सूचना पर पुलिस प्रशासन में हडकंम्प मच गया,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई ,और ग्रामीणों के मदद से कुएं से नवजात बच्चे भ्रूण का ( शव) किसी तरह कुएं से बाहर निकाला ।और शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर जिला मुख्यालय भेंज दिया,और इस घटना के मामलें में भ्रूण हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामलें की छानबीन में पुलिस जुट गई,पुलिस ने हृदय बिदारक घटना के मामलें में एक किशोरी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।इस घटना के बाद इलाके में तरह तरह की चर्चाएँ हो रही है,लोगों ने कहा कि जिन लोगों ने इस तरह का जघन्य कृत्य को अंजाम दिया है,ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाए,ताकि भविष्य में इस तरह का अपराध करने की कोई हिमाकत ना कर सके।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बच्चे का भ्रूण अभी अल्प विकसित था।थानाध्यक्ष अभिराज सरोज ने बताया कि नवजात बच्चे के भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है,बताया कि इस मामले में भ्रूण हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर एक किशोरी सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

